Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, लूट व जालसाजी के मामले में फरार दो अंतरराज्यीय वारंटी गिरफ्तार.
थाना बीजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सोमवार सुबह सिरसोती मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा के पास घेराबंदी कर प्रदीप जायसवाल (33) और श्रीदेव साकेत (26) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी थाना बीजपुर में दर्ज लूट, जालसाजी, कूटरचना और धोखाधड़ी से जुड़े मुकदमे में वांछित थे।
sonbhadra
6:14 PM, Jun 1, 2026
Share:


गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट, जालसाजी और कूटरचना जैसे गंभीर अपराधों में वांछित अंतरराज्यीय गिरोह के दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार सुबह कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 5:39 बजे सिरसोती मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा से लगभग 100 मीटर पहले बीजपुर मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बीजपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 2735/2026 में धारा 392, 411, 419, 420, 467, 468 एवं 471 भादवि के तहत वांछित थे। गिरफ्तारअभियुक्त प्रदीप जायसवाल (33 वर्ष), पुत्र जवाहर जायसवाल, निवासी गनियारी रोड, पोस्ट ऑफिस के पास, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली। श्रीदेव साकेत (26 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामजी साकेत, निवासी जायका होटल के पीछे, गनियारी वार्ड संख्या-41, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी की कार्रवाई मानवाधिकार आयोग एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
विज्ञापन
उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ,उपनिरीक्षक दीनानाथ राम, कांस्टेबल चन्दन यादव, रिक्रूट कांस्टेबल निखिल उपाध्याय, रिक्रूट कांस्टेबल साहिल श्रीवास्तव शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।
