ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big success for chopan police accused wanted in gangster act arrested

Sonbhadra News: चोपन पुलिस को बड़ी कामयाबी, गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.

चोपन पुलिस ने उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त शिवचन्द्र यादव को 1 फरवरी 2026 को पकड़ा गया और माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

sonbhadra

6:03 PM, Feb 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन पुलिस को बड़ी कामयाबी, गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.
logo

शिवचन्द्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत चोपन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस ने उ.प्र. गैंगेस्टर अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना चोपन पर पंजीकृत मु.अ.सं. 01/26, धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त शिवचन्द्र यादव पुत्र हरिकेश्वर यादव, निवासी घिवही, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 27 वर्ष, को दिनांक 01 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम-

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन

हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार, थाना चोपन

हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, थाना चोपन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.