Sonbhadra News: पुलिस को बड़ी सफलता, 52 किलो गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार.
चोपन थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान करगरा मोड़ के पास एक टाटा मन्जा कार से 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से श्रावस्ती निवासी प्रदीप कुमार गौतम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से श्रावस्ती ले जा रहा था। पुलिस ने कार, नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
sonbhadra
1:51 PM, May 15, 2026
Share:


चोपन थाना परिसर में पकड़े गए अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर के साथ बरामद 52 किलो गांजा, कार और पुलिस टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद की चोपन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक टाटा मन्जा कार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 की भोर में लगभग 3:15 बजे थाना चोपन पुलिस करगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन की ओर से आ रही डार्क मैरून रंग की टाटा मन्जा कार (संख्या UP16AJ9293) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से छह बोरियों में कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से श्रावस्ती निवासी प्रदीप कुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त प्रदीप कुमार गौतम ने बताया कि वह यह गांजा उड़ीसा से लेकर श्रावस्ती जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में गांजा के अलावा 2740 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, चालक वीरेंद्र कुमार सरोज तथा कांस्टेबल मंटू कुमार सिंह शामिल रहे।
