Sonbhadra News: पुलिस को बड़ी सफलता, साइबर ठगी के 86 पीड़ितों को 35.86 लाख रुपये लौटाए.
साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के 86 पीड़ितों को 35.86 लाख रुपये लौटाने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 1 फरवरी 2026 से अब तक पुलिस द्वारा 86 पीड़ितों के ₹35,86,160 वापस कराए गए बता दे कि जनवरी 2026 में भी 48 पीड़ितों के ₹23,12,636 रुपये खातों में लौटाए गए थे।
sonbhadra
3:28 PM, Mar 12, 2026
Share:


अपील- साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉल या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम के क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2026 से अब तक साइबर ठगी के कुल 86 पीड़ितों की 35,86,160 रुपये की धनराशि उनके मूल बैंक खातों में वापस कराई गई है। वहीं जनवरी 2026 में भी 48 पीड़ितों के 23,12,636 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए थे। यह कार्यवाही अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी (सहायक नोडल साइबर क्राइम) हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना एवं विभिन्न थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि यह सफलता NCRP पोर्टल पर लगातार निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, संदिग्ध बैंक खातों को तत्काल होल्ड कराने, डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण तथा विभिन्न बैंकों से समन्वय के जरिए संभव हो सकी है। सोनभद्र पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



