ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news big success in the hands of police mother and son arrested with 3 lakh heroin

Sonbhadra News: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 3 लाख कि हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार.

पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने उरमौरा क्षेत्र से 20.70 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराध से पुराना नाता।

sonbhadra

4:44 PM, Jan 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 3 लाख कि हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार.
logo

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराध से पुराना नाता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने उरमौरा क्षेत्र से 20.70 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पानपत्ती देवी (लगभग 48 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश यादव और राधेश्याम यादव (लगभग 26 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है। ये दोनों उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई 4 जनवरी, 2026 को रात 8:28 बजे उरमौरा क्षेत्र में की। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज थाने में मु.अ.सं.-09/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्ता पानपत्ती देवी का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में धारा 323, 504, 506 भादवि के तहत एक मामला (मु.अ.सं.-374/2020) और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अन्य मामले (मु.अ.सं.-322/2024, मु.अ.सं.-758/2024) दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त राधेश्याम यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रॉबर्ट्सगंज थाने में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, महिला उपनिरीक्षक सविता सरोज, हेड कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल राम सिंह यादव और महिला कांस्टेबल खुशबू यादव व रिंकू यादव शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.