मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big success of kon police station 45 150 returned to two victims of cyber fraud

Sonbhadra News: कोन थाना पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर धोखाधड़ी के शिकार दो पीड़ितों को ₹45,150 वापस.

साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए दो पीड़ितों की कुल ₹45,150 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

sonbhadra

4:43 PM, May 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: कोन थाना पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर धोखाधड़ी के शिकार दो पीड़ितों को ₹45,150 वापस.
logo

पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों से कहा रहे हमेशा जागरूक, गाइडलाइनस का करे पालन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए दो पीड़ितों की कुल ₹45,150 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम कचनरवा निवासी सुजीत सोनी ने गलती से ₹34,150 अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर दिए थे, जबकि ग्राम सरौली निवासी ओमप्रकाश ने ₹11,000 गलत खाते में भेज दिए थे। दोनों मामलों में पीड़ितों ने NCRP portal पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोन की साइबर टीम ने त्वरित जांच शुरू की। आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया गया और न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त किया गया। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप 30 अप्रैल 2026 को ओमप्रकाश के खाते में ₹11,000 तथा 01 मई 2026 को सुजीत सोनी के खाते में ₹34,150 सफलतापूर्वक वापस कर दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने कोन थाना पुलिस का आभार जताते हुए टीम की प्रशंसा की। इस कार्य में प्रभारी निरीक्षक सजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल ऑपरेटर विजय कुमार और कांस्टेबल रोहित यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात नंबर या लिंक पर पैसे ट्रांसफर करने से पहले सत्यापन अवश्य करें और अपनी गोपनीय जानकारी जैसे OTP, PIN व पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या Cyber Crime Portal India पर शिकायत दर्ज करें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.