मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big success of operation shuddhi heroin worth rs 2 75 crore recovered six smugglers caught

Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि की बड़ी कामयाबी: 2.75 करोड़ की हेरोइन बरामद, छह तस्कर दबोचे गये।

नशे के खिलाफ सोनभद्र पुलिस की प्रभावी कार्रवाई में चोपन पुलिस और एसओजी ने लखनऊ से हेरोइन लाकर जिले में सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। संयुक्त टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन की कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये है। तस्करी में इस्तेमाल थार और क्रेटा समेत दो वाहन, छह मोबाइल फोन और 1550 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

sonbhadra

6:47 PM, Aug 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि की बड़ी कामयाबी: 2.75 करोड़ की हेरोइन बरामद, छह तस्कर दबोचे गये।
logo

सोनभद्र पुलिस के ऑपरेशन शुद्धि के तहत हेरोइन तस्करी गिरोह का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बरामदगी के साथ कार्रवाई तेज की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोपन थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लखनऊ से हेरोइन खरीदकर सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत की गई। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संदिग्ध वाहनों के जरिए हेरोइन लेकर क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान रॉबर्ट्सगंज की ओर से आ रहे दो वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक वाहन से 696 ग्राम और दूसरे वाहन से 508 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त थार और क्रेटा वाहन भी जब्त किए हैं। थार की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख और क्रेटा की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

Img

इसके अलावा छह मोबाइल फोन और 1550 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक हेरोइन, दोनों वाहनों, मोबाइल और नकदी समेत कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आपस में पैसा लगाकर लखनऊ से हेरोइन खरीदते थे और सोनभद्र के अलग-अलग क्षेत्रों में फुटकर बिक्री कर इसे खपाते थे। बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और हेरोइन की सप्लाई के स्रोत की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में डाला बाजार निवासी आयुष जायसवाल, डाला चढ़ाई निवासी धर्मवीर उर्फ देवनाथ चन्द्रवंशी, सुधीर कुमार उर्फ छोटू और सूरज उर्फ अभिषेक, चुड़ी गली डाला निवासी जितेंद्र कुमार तथा अनपरा निवासी दीपक साहू उर्फ मुंगा लाल साहू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दीपक साहू अनपरा क्षेत्र में हेरोइन की फुटकर बिक्री करता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मुकदमे पहले से दर्ज हैं। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी संपत्तियों का सत्यापन कराया जाएगा और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गिरोह की अन्य कड़ियों को खंगालने में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.