ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big success of sonbhadra police from ceir portal 151 lost mobile phones worth about 30 lakh recovered

Sonbhadra News: CEIR पोर्टल से सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, लगभग 30 ₹लाख के 151 खोए मोबाइल फोन बरामद.

पुलिस ने जनवरी 2026 में एक विशेष अभियान के तहत 151 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। पुलिस ने इन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया है।

sonbhadra

8:37 PM, Feb 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: CEIR पोर्टल से सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, लगभग 30 ₹लाख के 151 खोए मोबाइल फोन बरामद.
logo

मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए, मोबाइल पाकर लोगों ने जताया पुलिस का आभार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पुलिस ने जनवरी 2026 में एक विशेष अभियान के तहत 151 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। पुलिस ने इन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में साइबर अपराध की रोकथाम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी पर जोर दिया गया। सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने इस कार्य को अंजाम दिया। CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का उपयोग कर तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के माध्यम से ये फोन ट्रेस किए गए। यह अभियान आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया गया था। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मालिकों को लौटा दिए गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर नागरिकों ने खुशी व्यक्त की और सोनभद्र पुलिस की तत्परता एवं कार्यशैली की सराहना की। यह उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिसंबर 2025 में भी सोनभद्र पुलिस ने 253 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे थे। लगातार दो महीनों में मिली यह सफलता जनपद पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस सराहनीय उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और संबंधित थाना प्रभारियों/कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा आज पुलिस लाइन में लगभग 151 मोबाइल फोन ऐसे थे जो अलग-अलग तरीके से चोरी या तो खो गए थे उन फोन को बरामद करके 151 लोगों को आज हमने फोन यहां पर वितरित किया। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। विगत माह दिसंबर में भी। जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा 253 फोन जो की खो गए थे या चोरी हो गए थे CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद करके लोगों को वापस दिलवाया गया था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.