Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने मु.अ.सं. 67/2026, धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुरेश पुत्र मानिकचन्द्र निवासी सिसवा झापर, थाना बभनी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार सुबह जरहाँ मंदिर मोड़ से अभियुक्त को हिरासत में लिया।
sonbhadra
6:16 PM, Jun 21, 2026
Share:


गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्यवाही में जुटी पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सुरेश पुत्र मानिकचन्द्र को 21 जून 2026 को सुबह करीब 6:50 बजे जरहाँ मंदिर मोड़ से हिरासत में लिया गया। वह थाना बीजपुर में पंजीकृत मु.अ.सं.- 67/2026, धारा 103(1), 238(a) बीएनएस के तहत नामजद था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (आप.) और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने गिरफ्तारी को अंजाम दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के साथ हे.का. भानुप्रताप यादव, का. राहुल गोड़ और रि.का. साहिल श्रीवास्तव शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेश (उम्र 23 वर्ष) पुत्र मानिकचन्द्र, निवासी ग्राम- सिसवा झापर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को अग्रिम कानूनी कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय भेजा गया।
