मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bijapur police arrested the warranty accused and sent him to court

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय.

बीजपुर पुलिस ने वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए डीपी एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त उदयचंद शाह निवासी ढोटी थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई।

sonbhadra

2:53 PM, May 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय.
logo

पुलिस के गिरफ्त में वारंटी अभियुक्त।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना बीजपुर पुलिस ने डीपी एक्ट से संबंधित मामले में फरार चल रहे एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश सिंह के नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) ऋषभ बर्नवाल एवं क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना बीजपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 1498/21 धारा 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वारण्टी अभियुक्त उदयचंद शाह पुत्र स्वर्गीय गोकुल शाह निवासी ढोटी थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, कांस्टेबल राहुल गौड़ एवं कांस्टेबल हरिश्चंद्र शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.