ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bijpur drenched in devotion to kanha janmashtami celebrated with great pomp in rihandeshwar dham including the police station premises

Sonbhadra News: कान्हा की भक्ति में सराबोर हुआ बीजपुर, थाना परिसर सहित रिहंदेश्वर धाम में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी.

बीजपुर थाना परिसर और रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठे और आरती, सोहर व प्रसाद वितरण हुआ। रिहंदेश्वर धाम में 50 से अधिक बच्चों ने राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

sonbhadra

5:44 PM, Sep 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: कान्हा की भक्ति में सराबोर हुआ बीजपुर, थाना परिसर सहित रिहंदेश्वर धाम में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी.
logo

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे मंदिर में बाल स्वरूप में सजे बच्चे और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के मनमोहक दृश्य।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना परिसर सहित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। बीजपुर थाना परिसर स्थित मंदिर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पूजा-अर्चना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्म होते ही थाना परिसर जयकारों से गूंज उठा। वहीं रिहंदेश्वर धाम में भक्तिमय रहा माहौल स्थानीय रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में भी जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल अध्यक्षा नीलू असाटी ने दर्शन-पूजन किया। मुख्य यजमान मंदिर समिति के उपाध्यक्ष उपमहाप्रबंधक जीसी साहू एवं उनकी पत्नी रोजालीन साहू रहीं। विद्वान पंडित शास्त्री ने पूजन संपन्न कराया। शाम 7 से 9 बजे तक हुई राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने मनमोहक स्वरूप धारण किया। मीडिया प्रभारी अनंत मोहन ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सभी बच्चों को संजय असाटी एवं नीलू असाटी ने पुरस्कृत किया। रात 9 बजे से मध्यरात्रि तक उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा, सुभाष चंद्र गुप्ता, अज्ञात मिश्रा एवं पवन कश्यप ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। ठीक 12 बजे जन्म की घोषणा होते ही धाम जयकारों से गूंज उठा, आरती, सोहर और प्रसाद वितरण किया गया। महोत्सव को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जीसी साहू, आरएन वर्मा, उपमहाप्रबंधक मनोज रंजन, बीएमएस अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एसएन पाठक, संजय कुमार, एसकेबी पाठक, रामजी द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, रिंकेश उपाध्याय, रामानंद यादव, अवनीश पांडेय, योगेश पांडेय सहित समिति के पदाधिकारियों का योगदान रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.