मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bijpur police arrested three warrantees sent them to court

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिंडारी गांव निवासी रामजनम (48) और तेजबली (54) को धोखाधड़ी के मामले में तथा कस्बा बीजपुर निवासी बेचनराम (60) को मारपीट और धमकी के मामले में गिरफ्तार किया।

sonbhadra

6:17 PM, Jul 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा.
logo

बीजपुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय भेजने से पूर्व पुलिस टीम के साथ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना बीजपुर में दर्ज मु.नं. 2296/09 (धारा 419, 420 भादवि) से संबंधित वारंटी रामजनम (48 वर्ष) पुत्र संतलाल और तेजबली (54 वर्ष) पुत्र रामरतन जायसवाल को गिरफ्तार किया। ये दोनों पिंडारी गांव के निवासी हैं और उन्हें गुरुवार सुबह लगभग 8:10 बजे उनके घर से पकड़ा गया। इसके बाद, पुलिस ने मु.नं. 3208/19 (धारा 323, 504, 506 भादवि) से संबंधित वारंटी बेचनराम (60 वर्ष) पुत्र स्व. रामदास उर्फ दासाराम को भी गिरफ्तार किया। बेचनराम कस्बा बीजपुर का निवासी है और उसे सुबह करीब 8:56 बजे उसके आवास से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की यह पूरी कार्रवाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई। तीनों वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक दीनानाथ राम, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव, आरक्षी देवकरन और प्रकाश कुमार शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.