ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bijpur police arrested two warrantees

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार.

बीजपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीरामती पत्नी सुरेश और सुभाष पाल पुत्र राजमन के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

sonbhadra

4:34 PM, Sep 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार.
logo

बीजपुर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद गिरफ्तार वारंटियों के साथ पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

जिले में वांछित और वारंटी आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बीजपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। बीजपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को छापेमारी की। उन्होंने वारंटी जीरामती (पत्नी सुरेश), निवासी पुनर्वास, थाना बीजपुर और वारंटी सुभाष पाल (पुत्र राजमन), निवासी डोडहर, थाना बीजपुर सोनभद्र को उनके घर से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इस वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटियों को कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में बीजपुर थाने के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.