मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bijpur police dealt a blow to cyber fraud returned 25 thousand to the victim s account

Sonbhadra News: साइबर ठगी पर बीजपुर पुलिस का करारा प्रहार, पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹25 हजार.

बीजपुर थाना क्षेत्र निवासी गुरु चरण सिंह ₹25,000 की साइबर ठगी का शिकार हुए थे। पीड़ित ने 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई। बीजपुर पुलिस ने NCRP पोर्टल के जरिए जांच शुरू की। बैंक समन्वय से पूरी रकम खाते में वापस कराई गई। पुलिस ने लोगों से समय पर शिकायत करने की अपील की।

sonbhadra

5:01 PM, Apr 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: साइबर ठगी पर बीजपुर पुलिस का करारा प्रहार, पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹25 हजार.
logo

साइबर ठगी के शिकार को पुलिस ने समय पर शिकायत करने की अपील की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। थाना बीजपुर की साइबर टीम ने तत्परता और दक्षता का परिचय देते हुए ठगी गई ₹25,000 की धनराशि पीड़ित के मूल खाते में वापस कराई है। इस सफलता से जहां एक ओर पीड़ित को राहत मिली है, वहीं साइबर अपराधियों को भी कड़ा संदेश गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरु चरण सिंह निवासी एनटीपीसी कॉलोनी, थाना बीजपुर, अज्ञात साइबर ठगों के झांसे में आकर ₹25,000 की ठगी का शिकार हो गए थे। घटना के बाद उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। समय पर की गई इस शिकायत ने कार्रवाई को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष बीजपुर के नेतृत्व में साइबर टीम ने तत्काल जांच शुरू की। टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से पूरे प्रकरण का विश्लेषण किया और आवश्यक डिजिटल साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही संबंधित बैंक शाखा से समन्वय स्थापित कर ईमेल एवं पत्राचार के माध्यम से रकम को होल्ड कराते हुए वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप, ठगी गई पूरी ₹25,000 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। अपनी रकम वापस मिलने पर गुरु चरण सिंह ने बीजपुर पुलिस की साइबर टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी कार्यशैली की सराहना की। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, आरक्षी सरोज अमित कुमार श्रीकृष्ण तथा महिला आरक्षी निहारिका पांडे (साइबर हेल्प डेस्क) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बीजपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि सतर्कता और समय पर शिकायत करने से साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.