ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news bijpur police got success in arresting warrantees two arrested

Sonbhadra News: वारंटियों की धरपकड़ में बीजपुर पुलिस को मिली सफलता, दो गिरफ्तार.

बीजपुर पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महरीकला गांव से नगीना और पिण्डारी गांव से राजेश को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय दुद्धी में पेश किया गया।

sonbhadra

9:56 PM, Sep 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: वारंटियों की धरपकड़ में बीजपुर पुलिस को मिली सफलता, दो गिरफ्तार.
logo

बीजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटियों के साथ पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय दुद्धी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम वारंटियों की तलाश में निकली थी। टीम सबसे पहले महरीकला गांव पहुंची, जहां वारंटी नगीना पुत्र वंशी गुप्ता, उम्र करीब 56 वर्ष, निवासी ग्राम महरीकला, थाना बीजपुर मिला। पुलिस ने नगीना के खिलाफ जारी वारंट दिखाते हुए गिरफ्तारी का कारण बताया और उसे सुबह करीब 7:42 बजे हिरासत में ले लिया। नगीना के खिलाफ मुकदमा संख्या 2580/08, धारा 5/26 एफ. एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है। गिरफ्तारी की सूचना मौके पर मौजूद उसके परिजनों को भी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम दूसरे वारंटी की तलाश में ग्राम पिण्डारी पहुंची। यहां राजेश पुत्र नथुनी प्रसाद, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी ग्राम पिण्डारी, थाना बीजपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे भी वारंट दिखाकर गिरफ्तारी का कारण बताया और सुबह करीब 8:38 बजे हिरासत में लिया। राजेश के खिलाफ मुकदमा संख्या 1060/19, डब्ल्यूएम एक्ट से संबंधित वारंट जारी था। पुलिस के मुताबिक दोनों गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय दुद्धी में पेश किया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल चालक भानुप्रताप सिंह यादव, कांस्टेबल देवकरन और कांस्टेबल साहिल श्रीवास्तव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.