Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस ने एनटीपीसी में चलाया साइबर जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए हेल्पलाइन नंबर.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीजपुर थाना पुलिस ने बुधवार को एनटीपीसी रिहंदनगर के कर्मचारी विकास केंद्र में साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति अभियान आयोजित किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचाव, साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी दी।
sonbhadra
4:51 PM, Jun 3, 2026
Share:


मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को थाना बीजपुर पुलिस ने एनटीपीसी रिहंदनगर स्थित कर्मचारी विकास केंद्र में साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला एवं बाल अपराधों से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 102, 108, 181 और 112 की जानकारी भी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, बाल श्रम, बाल विवाह तथा घरेलू हिंसा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। अभियान में शामिल रहे: थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता, साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल सरोज, अमित कुमार, श्रीकृष्ण, महिला कांस्टेबल निहारिका पांडेय एवं महिला कांस्टेबल हीना सरोज।



