मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bijpur police made women aware to avoid cyber fraud gave information about 1930 helpline

Sonbhadra News: साइबर ठगी से बचने के लिए बीजपुर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी.

बीजपुर पुलिस ने बुधवार को महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने 1930, 112, 1076 हेल्पलाइन और साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी दी। अज्ञात लिंक, qr code, otp और ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की। जागरूकता कार्यक्रम में उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

sonbhadra

1:34 PM, Aug 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: साइबर ठगी से बचने के लिए बीजपुर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी.
logo

बीजपुर थाना परिसर के बाहर पुलिस टीम महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव और जागरूकता संबंधी जानकारी देती हुई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर में पुलिस ने बुधवार को महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम साइबर अपराधों पर नियंत्रण और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा था। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, 112, 1076 और साइबर क्राइम पोर्टल http://www.cybercrime.gov.in के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिस ने बताया कि आजकल इन्वेस्टमेंट के नाम पर बड़ी-बड़ी निजी कंपनियों के बहाने ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा रही है। सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फर्जी मोबाइल ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। पुलिस ने महिलाओं को सलाह दी कि वे किसी भी अज्ञात लिंक, क्यूआर कोड, ओटीपी या इन्वेस्टमेंट के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देने या नजदीकी थाने को सूचित करने की अपील की गई। इस जागरूकता कार्यक्रम में उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता और महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.