Sonbhadra News: साइबर ठगी का शिकार हुए ग्रामीण को बीजपुर पुलिस ने दिलाई राहत, खाते में लौटे 2000 रुपये.
बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी जियानन्द साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 2000 रुपये निकाल लिए थे, जिसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने एनसीआरपी और एमआरएम पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया और बैंक से रिफंड की प्रक्रिया पूरी कराई।
sonbhadra
12:47 PM, Jun 10, 2026
Share:


साइबर ठगी के शिकार ग्रामीण को वापस मिली धनराशि, बीजपुर पुलिस टीम के प्रति जताया आभार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:, नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक ग्रामीण की रकम वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित के खाते में 2000 रुपये वापस जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम नेमना निवासी जियानन्द पुत्र दशरथ किसी साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से 2000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई थी। घटना के बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संचालित साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बीजपुर थाना की साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत की जांच के दौरान टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से ठगी गई धनराशि को तत्काल होल्ड कराया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाकर एमआरएम पोर्टल के जरिए संबंधित बैंक को रिफंड का अनुरोध भेजा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि 9 जून को पीड़ित के बैंक खाते में पूरी 2000 रुपये की धनराशि वापस प्राप्त हो गई। रकम वापस मिलने पर जियानन्द ने बीजपुर पुलिस और साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय, साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण तथा महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें अथवा शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
