ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bijpur police tightens its grip on warrants four accused arrested

Sonbhadra News: वारंटियों पर बीजपुर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार.

सोनभद्र के बीजपुर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम नेमना से चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी न्यायालय में विचाराधीन एक मामले में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी को दुद्धी न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

sonbhadra

4:30 PM, Jul 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: वारंटियों पर बीजपुर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार.
logo

बीजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार चार वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने से पहले पुलिस टीम के साथ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर थाना पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम और पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 8:36 बजे ग्राम नेमना में दबिश दी। इस दौरान अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/मजिस्ट्रेट, दुद्धी न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा संख्या 560/21, धारा 427 भारतीय न्याय संहिता (पूर्व में भारतीय दंड संहिता) से संबंधित मामले में वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में मोहन राम उर्फ महेंद्र राम गुर्जर (42 वर्ष), राजलाल गुर्जर (56 वर्ष), लल्लूराम गुर्जर (45 वर्ष) और चिंतामनी देवी (53 वर्ष) शामिल हैं। मोहन राम, राजलाल और लल्लूराम स्वर्गीय रामनरायन के पुत्र हैं, जबकि चिंतामनी देवी उनकी पुत्री हैं। सभी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। इसके बाद सभी वारंटियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए दुद्धी न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार, महिला आरक्षी प्रियंका और कांस्टेबल चालक कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.