मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bike and xuv collide head on bike rider seriously injured

Sonbhadra News: बाइक और एक्सयूवी की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार गंभीर.

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित मिलन ढाबा के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बीती रात बाइक और एक्सयूवी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक मिर्जापुर जनपद के सेमरी सरसो माड़ियान निवासी जीतन राम (40) पुत्र लालमणि गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 और चोपन पुलिस ने घायल को सीएचसी चोपन पहुंचाया।

sonbhadra

12:25 PM, Jul 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: बाइक और एक्सयूवी की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार गंभीर.
logo

सड़क हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त, गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, गुरमुरा।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमुरा स्थित मिलन ढाबा के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बीती रात बाइक और एक्सयूवी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजवाया। जानकारी के अनुसार, बीती रात चोपन पुलिस को सूचना मिली कि गुरमुरा स्थित मिलन ढाबा से करीब 100 मीटर आगे डाला की ओर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल और एक्सयूवी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है।

विज्ञापन

Img

दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक मिर्जापुर जनपद के सेमरी सरसो माड़ियान निवासी जीतन राम (40) पुत्र लालमणि गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना की पीआरवी-112 तथा चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी चोपन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में एक्सयूवी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.