Sonbhadra News: कनहर पुल के पास ओवरटेक के दौरान पलटी बाइक, 25 वर्षीय युवक की मौत, दो बहनें गंभीर.
कनहर पुल के पास पुराने बैरियर पर ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में धर्मेंद्र कुमार (25) की मौत हो गई। बाइक पर सवार अंजलि और उसकी बहन सीमा गंभीर रूप से घायल हुईं, जबकि दीपक को हल्की चोट आई। चारों दुद्धी इलाज के लिए जा रहे थे, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
sonbhadra
7:11 PM, Nov 1, 2026
Share:


कनहर पुल सड़क हादसे के बाद अस्पताल में घायलों का हाल जानती पुलिस, दुर्घटनाग्रस्त बाइक की तस्वीर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कनहर पुल के समीप पुराने बैरियर के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में बाइक पर सवार एक किशोर को भी चोटें आईं। दुर्घटना उस समय हुई, जब बाइक चालक ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, बरखोहरा गांव निवासी अंजलि अपनी 22 वर्षीय बहन सीमा कुमारी को इलाज के लिए दुद्धी लेकर आ रही थी। दोनों बहनें रास्ते में बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही धर्मेंद्र कुमार (25) और दीपक कुमार (17) वहां पहुंचे। दोनों भी किसी काम से दुद्धी जा रहे थे। धर्मेंद्र ने अंजलि और उसकी बहन को बाइक से दुद्धी छोड़ने की बात कही। शुरुआत में अंजलि ने साथ जाने से मना किया, लेकिन बाद में बस आने में देरी की आशंका को देखते हुए दोनों बहनें बाइक से जाने के लिए तैयार हो गईं। इसके बाद चारों एक ही बाइक पर सवार होकर दुद्धी के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि कनहर पुल से आगे पुराने बैरियर के पास पहुंचने पर बाइक चालक धर्मेंद्र ने आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. मनोहर ने जांच के बाद धर्मेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंजलि और सीमा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। जबकि दीपक कुमार को हल्की चोटें आईं। वही धर्मेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। जैसे ही उन्हें युवक की मौत की जानकारी मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।


