मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bike rider dies after being hit by truck creates chaos

Sonbhadra News: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, मचा कोहराम.

चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत लंगड़ा मोड़ के पास गुरुवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कार्तिक निवासी बाड़ी, डाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

8:59 AM, Jul 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, मचा कोहराम.
logo

घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत डाला बाड़ी स्थित लंगड़ा मोड़ के पास गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अधेड़ सड़क पार कर रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डाला बाजार की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

मृतक की पहचान कार्तिक निवासी बाड़ी, डाला के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.