मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bike rider dies due to collision with innova coming from the wrong side driver absconding

Sonbhadra News: रॉन्ग साइड से आ रही इनोवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार.

जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास में रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक सवार श्रीधर यादव को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रीधर को राहगीरों ने सीएचसी चोपन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इनोवा को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

sonbhadra

4:16 PM, Jul 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: रॉन्ग साइड से आ रही इनोवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार.
logo

जुगैल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत श्रीधर यादव का शव अस्पताल पहुंचने के बाद जुटे परिजन और ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत अगोरी खास में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल को तत्काल सीएचसी चोपन पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अगोरी खास चौरा निवासी श्रीधर यादव, पुत्र स्वर्गीय राम निहोर यादव, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घरेलू कार्य से अपने घर से चोपन की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त इनोवा वाहन को कब्जे में ले लिया। हालांकि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। सीएचसी चोपन के ईएमओ डॉ. नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर लगभग 12:40 बजे श्रीधर यादव (उम्र लगभग 72 वर्ष) को उनके भाई राजकुमार द्वारा अस्पताल लाया गया था। यह सड़क दुर्घटना का मामला था और अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। प्राथमिक परीक्षण में उनके सिर पर गंभीर चोट और बाएं पैर में चोट पाई गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी और वह आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई। उधर, श्रीधर यादव की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.