ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bike truck collision one dead two others injured

Sonbhadra News: बाइक-ट्रक की टक्कर, एक की मौत, दो अन्य घायल.

पिपरी थाना क्षेत्र के बीजपुर-मूर्धवा मार्ग पर मंगलवार रात करीब आठ बजे एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

sonbhadra

11:03 PM, Jan 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: बाइक-ट्रक की टक्कर, एक की मौत, दो अन्य घायल.
logo

मृतक विशाल अपने घर का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र के बीजपुर-मूर्धवा मार्ग पर मंगलवार रात करीब आठ बजे एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक थे। इनमें 21 वर्षीय विशाल पुत्र जगनारायण, 19 वर्षीय आदित्य पुत्र रमेश्वर (निवासी कटौली) और 22 वर्षीय अजय पुत्र रामचंद्र (निवासी मझौली) शामिल थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Img

सूचना मिलने पर राबर्ट्सगंज से म्योरपुर लौट रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी म्योरपुर भिजवाया। वहां चिकित्सक डॉ. पी.एन. सिंह ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। आदित्य का इलाज जारी है, जबकि अजय को मामूली चोटें आई हैं। बताया गया कि बाइक विशाल चला रहा था। तीनों युवक दोस्त से मिलने रेणुकूट जा रहे थे। मृतक विशाल अपने घर का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना मेमो के माध्यम से म्योरपुर पुलिस को दे दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.