Sonbhadra News: अम्बेडकर जयंती पर चेतवां में बिरहा का आयोजन, उमड़ा जनसैलाब.
बीजपुर क्षेत्र के चेतवां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य बिरहा मुकाबला आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। गायक राजकुमार यादव व सीमा कौशल ने शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथियों ने बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
sonbhadra
6:24 PM, Apr 9, 2026
Share:


कार्यक्रम के दौरान श्रोता देर रात तक झूमते और बाबा साहब के विचारों में डूबे नजर आए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर बुधवार की रात्रि जरहां ग्राम पंचायत के टोला चेतवाँ में भव्य बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रोताओं ने पूरी रात सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और बाबा साहब के विचारों की गूंज के बीच एक ऐतिहासिक माहौल का आनन्द लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय सिंह, विशिष्ट अतिथि राम विचार गौतम सहित अन्य अतिथियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले और कांशीराम जी सहित अन्य महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। जैसे ही मंच सजा, बिरहा की बुलंद आवाजों ने माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। प्रसिद्ध बिरहा गायक राजकुमार यादव और सुप्रसिद्ध गायिका सीमा कौशल ने अपने सशक्त और भावपूर्ण गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीमा कौशल द्वारा प्रस्तुत गीत- "बोधि जी बैठे हैं मेरे सीने में, देख लो मेरे दिल को नगीने में" और "मुझे कीर्ति ना वैभव ना यश चाहिए, बाबा साहब के नाम का मुझे रस चाहिए" ने पूरे पंडाल को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दिया। श्रोता देर रात तक झूमते और बाबा साहब के विचारों में डूबे नजर आए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संजय सिंह ने बाबा साहब के जीवन और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि “डॉ. अंबेडकर ने हमें समानता, सम्मान और अधिकार के साथ जीने की राह दिखाई। उनका योगदान मानवता के लिए अमूल्य है।” वहीं विशिष्ट अतिथि राम विचार गौतम ने कहा कि “बाबा साहब के कार्यों का वर्णन करना सूरज को दीपक दिखाने के समान है। उन्होंने समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़कर नई दिशा दी।” कार्यक्रम का कुशल संचालन और भव्य आयोजन ग्राम प्रधान रजमिलान व समाजसेवी बद्रीनाथ द्वारा किया गया, जिनकी पहल से यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर जरहां ग्राम प्रधान सुशीला देवी, विनोद भारती, विनोद कुमार, संजय कुमार धुर्वे, राजू कुमार गुप्ता, सुभाष गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। बीजपुर थाने के उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव अपनी टीम के साथ पूरी रात मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चेतवाँ की धरती पर बिरहा की गूंज और बाबा साहब के विचारों की चमक ने यह साबित कर दिया कि सामाजिक चेतना की यह मशाल अब जन-जन तक पहुंच चुकी है।
