Sonbhadra News: गरीब बच्चों के बीच केक काटकर मनाया गया भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल का जन्मदिन, बांटी गईं शिक्षण सामग्री.
भाजपा चोपन मंडल के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी धर्मेंद्र जायसवाल का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया गया। चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केशरी के नेतृत्व में शिवाला टोला, सलखन स्थित माइक्रो क्रेडिट शिक्षण संस्थान में गरीब बच्चों के साथ केक काटा गया। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन और नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में "नर सेवा ही नारायण सेवा" का संदेश देते हुए समाज सेवा का संकल्प दोहराया गया।
sonbhadra
1:27 PM, Jul 28, 2026
Share:


गरीब बच्चों के बीच केक काटकर शिक्षण सामग्री वितरित कर भाजपा नेता धर्मेंद्र जायसवाल का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
भाजपा चोपन मंडल के उपाध्यक्ष, समाजसेवी एवं व्यापारी नेता धर्मेंद्र जायसवाल का जन्मदिन इस वर्ष सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केशरी के नेतृत्व में शिवाला टोला, सलखन स्थित माइक्रो क्रेडिट द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच जन्मदिन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की गईं तथा उन्हें कॉपी, पेन और नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि धर्मेंद्र जायसवाल लंबे समय से सामाजिक कार्यों, व्यापारिक गतिविधियों और संगठन के प्रति समर्पित कार्यशैली के कारण चोपन मंडल ही नहीं, बल्कि पूरे सोनभद्र जिले में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच सक्रिय रहकर सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके कारण उनका नाम जिले के लोकप्रिय नेताओं में लिया जाता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए केक काटने में भाग लिया। शिक्षण सामग्री और नाश्ते का वितरण होने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को जरूरतमंदों के बीच मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश है। इससे सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा मिलता है। पूर्वांचल में अलग पहचान बनाने वाली संस्था "नर सेवा नारायण सेवा" के सौजन्य से भी जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान धर्मेंद्र जायसवाल ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक खुशियां पहुंचाना ही उनकी सच्ची सेवा है। इस अवसर पर भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, मंडल महामंत्री विकास चौबे, मंडल मंत्री हिमांशु प्रियदर्शी, भोला जायसवाल, मंडल कार्यसमिति सदस्य संतोष साहनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने धर्मेंद्र जायसवाल के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में इसी तरह सक्रिय रहने की अपेक्षा व्यक्त की।
