मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bjp accused of conspiring and attempting to steal votes sp leaders met the sub district magistrate and submitted a memorandum

Sonbhadra News: भाजपा पर साजिश रच वोट चोरी के प्रयास का आरोप, सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन.

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का पहला चरण समाप्त हो चुका है, और दूसरे चरण की अंतिम तिथि भी आज है। इसी बीच एक गंभीर मामला सामने आया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनता के साथ साजिश रचने और सीधे तौर पर वोट चोरी का प्रयास करने का आरोप लगा है। इसी को लेकर सपा के नेता उप जिलाअधिकारी को मिल कर मामले से अवगत कराया।

sonbhadra

3:40 PM, Feb 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: भाजपा पर साजिश रच वोट चोरी के प्रयास का आरोप, सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन.
logo

समाजवादी पार्टी का दावा लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का पहला चरण समाप्त हो चुका है, और दूसरे चरण की अंतिम तिथि भी आज है। इसी बीच एक गंभीर मामला सामने आया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनता के साथ साजिश रचने और सीधे तौर पर वोट चोरी का प्रयास करने का आरोप लगा है। इसी को लेकर सपा के नेता उप जिलाअधिकारी को मिल कर मामले से अवगत कराया और ज्ञापन देकर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। अविनाश कुशवाहा के अनुसार, भाजपा की मानसिकता इस स्तर तक गिर चुकी है कि अब फर्जी नामों से लोगों की शिकायतें कराई जा रही हैं। भाजपा के पदाधिकारी और कुछ प्रभावशाली लोग बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) पर दबाव बनाकर विपक्ष के मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पहले से छपे हुए फॉर्म दिए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से घर-घर जाकर लोगों पर विपक्ष के वोटरों के नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है। इस पूरे मामले को समाजवादी पार्टी के साथी प्रमोद यादव ने उजागर किया था। आरोप है कि हर बूथ पर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा बीएलओ पर भारी दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Img

कई मामलों में तो जीवित लोगों को मृत दिखाकर उनके घरों पर नोटिस भेजे गए हैं, जिसे लोकतंत्र को कमजोर करने वाली एक गंभीर साजिश बताया गया है।समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि इस तरह की फर्जी सूचनाएं देने वालों पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी का कहना है कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर जनता का विश्वास बना रहे और निष्पक्ष चुनाव संभव हो सकें। पार्टी ने यह भी कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में वोट चोरी और गाड़ियों से जुड़े मामलों को उठाया है, उसी तरह विधानसभा स्तर पर भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी, तो बूथ-बूथ जाकर संघर्ष किया जाएगा ताकि प्रत्येक वोटर का नाम बचाया जा सके। समाजवादी पार्टी के सभी सम्मानित साथी लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और जनता के बीच सच्चाई बता रहे हैं। पार्टी का कहना है कि यह साफ दिखाई दे रहा है कि सत्ता के इशारे पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है और विपक्ष के मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। क्योंकि महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों के साथ हुए धोखे के कारण जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी से उठ चुका है। इस बजट में किसानों के साथ जो अन्याय हुआ है, वह भी जनता ने साफ-साफ देख लिया है। इसी डर के कारण भाजपा वोटर लिस्ट से विपक्ष के नाम कटवाने की साजिश कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.