ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bjp and congress workers face to face congress accused the district administration of bias

Sonbhadra News: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्त्ता हुए आमने सामने, कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप।

सोनभद्र में बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पद मार्च किया। "राहुल गांधी शर्म करो" एवं "मां बहनों के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में" जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची। वही राहुल गांधी की फोटो से छेड़छाड़ कर उनके खिलाफ अभद्र व्यवहार पर कांग्रेस नेताओं ने गुस्सा ज़ाहिर किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "वोट चोर गद्दी छोड़" के नारे लगाए।

sonbhadra

8:03 PM, Sep 1, 2025

Share:

Sonbhadra News: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्त्ता हुए आमने सामने, कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप।
logo

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मौर्चा का विरोध प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

सोनभद्र में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। भाजपा कार्यालय से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पदयात्रा पर निकलीं।कार्यकर्ताओं ने "राहुल गांधी शर्म करो" और "मां बहनों के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में" के नारे लगाए।

Img

राबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की माता का अपमान कर पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर पर बिंदी और लिपस्टिक लगाकर स्टेट हाईवे स्थित कांग्रेस कार्यालय तक मार्च किया। कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही रोक लिया था। दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग हुई।

Img

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "वोट चोर गद्दी छोड़" के नारे लगाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

Img

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम राज गोंड का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में तोड़फोड़ की कोशिश की। उन्होंने राहुल गांधी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की और विरोध में नारेबाजी की। राम राज गोंड ने कहा कि जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यालय तक जाने से रोका, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को वहां पहुंचने दिया।

Img

कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के 'वोट चोर गद्दी चोर' के नारे से भाजपा परेशान है। कांग्रेस का आरोप है कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं।

Img

उनका कहना है कि प्रशासन ने कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.