मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bjp state president pankaj choudhary said whoever is the culprit will not be spared in the ram temple case

Sonbhadra News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- दोषी कोई भी हो, राम मंदिर मामले में नहीं बख्शा जाएगा.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंगलवार को सोनभद्र दौरे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत करते हुए रोड शो निकाला। जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि राम मंदिर से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है और दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 का चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी।

sonbhadra

8:52 PM, Jul 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- दोषी कोई भी हो, राम मंदिर मामले में नहीं बख्शा जाएगा.
logo

सोनभद्र दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र पहुंचे। जिले में उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने करीब 10 किलोमीटर तक रोड शो निकालते हुए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान "भारत माता की जय" और "भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा माहौल गूंजता रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंकज चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। दौरे के दौरान सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा गबन मामले पर उन्होंने कहा कि जांच जारी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दोषी कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। "मुगलों ने मंदिर को लूटा और सनातनियों ने मंदिर बनाकर लूटा" संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। राम मंदिर मामले का 2027 के विधानसभा चुनाव पर असर पड़ने के सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा को इससे कोई राजनीतिक नुकसान नहीं होगा। उनका कहना था कि सरकार निष्पक्ष जांच कर रही है और विपक्ष इस मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहा है।

Img

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, उनके बहकावे में अब देश की जनता आने वाली नहीं है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की बढ़त पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने झूठा नैरेटिव फैलाकर कुछ लाभ जरूर लिया था, लेकिन अब जनता सच्चाई समझ चुकी है और दोबारा भ्रमित नहीं होगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.