क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news blind murder exposed accused arrested confessed to crime during interrogation items used in murder recovered

Sonbhadra News: ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म, हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद.

पन्नूगंज थाना क्षेत्र में हुए एक ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक की पहचान मंगरू नामक एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के रूप में हुई थी, जिसकी गला काटकर हत्या की गई थी। यह घटना पूरी तरह से ब्लाइंड थी, जिसमें शुरुआत में किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पा रही थी।

sonbhadra

2:24 PM, Feb 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म, हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद.
logo

हत्यारे विकास कुमार उर्फ विक्की (26) को किया गया गिरफ्तार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पन्नूगंज थाना क्षेत्र में हुए एक ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक की पहचान मंगरू नामक एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के रूप में हुई थी, जिसकी गला काटकर हत्या की गई थी। यह घटना पूरी तरह से ब्लाइंड थी, जिसमें शुरुआत में किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पा रही थी। पन्नूगंज थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही, मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया सुरागों के आधार पर पुलिस ने विकास कुमार उर्फ विक्की (26) को गिरफ्तार किया। विकास मूल रूप से सोनभद्र जनपद के कोन थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसका ससुराल पन्नूगंज थाना क्षेत्र में ही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी चोरी की कई वारदातें कर चुका है और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना वाली रात उसने मृतक मंगरू को कुछ पैसे गिनकर अपनी जेब में रखते हुए देखा था। रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच, विक्की ने मंगरू के पास जाकर पैसे छीनने का प्रयास किया। चोरी का जब मंगरू ने विरोध किया, तो विकास ने अपने पास रखे कांच के टुकड़े से उसके गले पर वार कर दिया और पैसे छीनकर भाग गया। इसी वार से मंगरू की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया कांच का टुकड़ा, प्लास्टिक का झोला, जूते और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। पन्नूगंज थाना पुलिस की टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने चोरी की घटनाएं की हैं, लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया, इसलिए उसके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। आरोपी ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया था। इस सफल अनावरण के लिए पन्नूगंज थाना पुलिस को 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.