ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news block complex illuminated with 2000 lamps in babhni crowd gathered in ashirwad diya program

Sonbhadra News: बभनी में 2000 दीपों से जगमगाया ब्लॉक परिसर, ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम में उमड़ी भीड़.

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बभनी ब्लॉक परिसर में ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक परिसर 2000 दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। क्षेत्र के 125 परिषदीय विद्यालयों और 40 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर भी दीप जलाए गए।

sonbhadra

10:19 PM, Sep 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में 2000 दीपों से जगमगाया ब्लॉक परिसर, ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम में उमड़ी भीड़.
logo

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाते बभनी क्षेत्र के पंचायत भवन, विद्यालय और सरकारी कार्यालयों के मनमोहक दृश्य।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक परिसर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आशीर्वाद दीया' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लॉक परिसर को 2000 दीपकों की रोशनी से जगमग किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं व नागरिकों ने उत्साह से हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल की सेवा, समर्पण और जनकल्याणकारी यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। खंड विकास अधिकारी रुपेश कुमार मंडल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बभनी ब्लॉक क्षेत्र के सभी 125 परिषदीय विद्यालयों और 40 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर भी दीपक जलाए गए। गांवों में ग्रामीणों ने भी अपने घरों में दीये जलाकर इस अभियान में अपनी भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम में अयोध्या प्रसाद खरवार, रामबली खरवार, रामचंद्र खरवार, रामप्रसाद खरवार, तमाम खरवार और प्रताप नारायण खरवार जैसे ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों में खंड विकास अधिकारी रुपेश कुमार मंडल, सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी राज बहादुर सिंह, कमलेश भारती, अखिलेश यादव, शमरेशर खान, चारुलता और अमित सिंह सहित सभी ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित थे। बभनी की जनता और मातृशक्ति का इस अभियान में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.