Sonbhadra News: चोपन में विकासखंड स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता, 188 बच्चों ने लिया हिस्सा.
चोपन में विकासखंड स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें चयनित 241 बच्चों में 188 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कक्षा 3, 5, 6 और 8 के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और मूल्यांकन के बाद ब्लॉक स्तर की मेरिट जारी की गई। सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।
sonbhadra
6:45 PM, Sep 7, 2026
Share:


ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षक।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकासखंड चोपन में सोमवार को विकासखंड स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल स्तर पर चयनित कक्षा 3, 5, 6 और 8 के कुल 241 बच्चों में से 188 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के आह्वान पर प्रथम सत्र की परीक्षा के आधार पर मेधावी विद्यार्थियों के चयन के उद्देश्य से किया गया। विकासखंड चोपन में आयोजित प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें विकासखंड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संकुल स्तर पर चयनित मेधावी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के बाद योग्य एवं निष्पक्ष शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया। मूल्यांकन के आधार पर विकासखंड स्तर की मेरिट जारी की गई। प्राथमिक स्तर की कक्षा 3 में सुषमा, प्राथमिक विद्यालय पड़रीपान ने प्रथम, शिवा, प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला ने द्वितीय और सूर्या, प्राथमिक विद्यालय पड़रीपान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 में क्षमा, प्राथमिक विद्यालय पड़रीपान ने प्रथम, दीपिका, प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला ने द्वितीय तथा सीमा, कंपोजिट विद्यालय खेवन्हा ने तृतीय स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षा 6 में काजल, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया ने प्रथम, कृष्णा, उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया ने द्वितीय और अनुप्रिया, कंपोजिट स्कूल खेवन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में कृष्ण, उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया ने प्रथम, सलोनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय परासपानी ने द्वितीय और प्रिंस, कंपोजिट स्कूल परसोई ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा सूरज कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनमरी का भी चयन किया गया। प्रतियोगिता में सफल बच्चों के शिक्षकों की खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित और पुरस्कृत करते हुए जनपद स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता के लिए बेहतर तैयारी करने का आह्वान किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है।



