ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news block level meritorious students competition was organized in chopan 178 children took part

Sonbhadra News: चोपन में ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता आयोजित, 178 बच्चों ने लिया हिस्सा.

चोपन ब्लॉक में आयोजित मेधावी छात्र प्रतियोगिता में 178 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कक्षा 3, 5, 6 और 8 के विद्यार्थियों की परीक्षा के बाद मेरिट सूची जारी की गई। खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया।

sonbhadra

5:04 PM, Oct 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन में ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता आयोजित, 178 बच्चों ने लिया हिस्सा.
logo

चोपन ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा और शिक्षकगण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

विकास खंड चोपन में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के आह्वान पर प्रथम सत्र परीक्षा-2026 के आधार पर शुरू की गई इस पहल के तहत न्याय पंचायत स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विकास खंड चोपन के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 3, 5, 6 और 8 में अध्ययनरत कुल 240 चयनित बच्चों को शामिल होना था, जिनमें से 178 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के बाद योग्य शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया और ब्लॉक स्तर पर मेरिट सूची जारी की गई।

कक्षा 3 के परिणाम-:

कक्षा 3 में कंपोजिट विद्यालय खेवनहा की पुष्पा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय बिजोरा के युवराज द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय पड़रिपान की सुषमा तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 5 में प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला की दीपिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय खेवनहा की सीमा द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय पड़रिपान की छम्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 6 के परिणाम-:

कक्षा 6 में कंपोजिट विद्यालय कनक के दिव्यांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया की अंजलि और उच्च प्राथमिक विद्यालय गणेश जी के सूरज कुमार राव ने क्रमशः द्वितीय स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया की काजल तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 8 के परिणाम-:

कक्षा 8 में उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़इडीह के अनिल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनमरी के सूरज कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय पारसपानी की सलोनी और उच्च विद्यालय गड़इडीह के सतीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। वही खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने सफल विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने चयनित बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर विकास खंड चोपन का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.