ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news blood donation camp organized in ntpc dhanwantari hospital kausb soldiers donated blood

Sonbhadra News: एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान.

बीजपुर स्थित एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में सीआईएसएफ के 18 जवानों ने उप कमांडेंट प्रकाश के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान उप कमांडेंट ने रक्तदान को महादान बताते हुए जवानों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया। एनटीपीसी प्रबंधन और अस्पताल प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

sonbhadra

6:12 PM, Jun 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान.
logo

सीआईएसएफ जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर स्थित एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उप कमांडेंट प्रकाश के नेतृत्व में केऔसुब बल सदस्यों ने रक्तदान कर "रक्तदान-महादान" का संदेश दिया। इस अवसर पर उप कमांडेंट महोदय ने जवानों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। उन्होंने सभी को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में सहायक कमांडेंट पी. शिवा राव, अ.रक्षित निरीक्षक एम.पी. यादव, निरीक्षक पी.के. गोराई, निरीक्षक अग्नि रामाज्ञा मौर्या, आसूचना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय सहित कुल 18 बल सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। एनटीपीसी प्रबंधन व अस्पताल प्रशासन ने केऔसुब के इस सराहनीय योगदान के लिए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.