ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bloody body of a woman found in bairihwa tola of salkhan suspicion of murder over land dispute

Sonbhadra News: सलखन के बैरीहवा टोला में महिला का मिला लहलुहान शव, जमीन विवाद को लेकर हत्या का संदेह.

सलखन के बैरीहवा टोला में महिला की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर के अंदर लहूलुहान और अर्धनग्न शव मिला, सिर पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी, पुलिस जांच में जुटी।

sonbhadra

1:46 PM, Oct 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: सलखन के बैरीहवा टोला में महिला का मिला लहलुहान शव, जमीन विवाद को लेकर हत्या का संदेह.
logo

सलखन में महिला की संदिग्ध मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़, तस्वीर में दिखी मृतका मल्होत्री देवी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित बैरीहवा टोला में रविवार सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर के अंदर लहूलुहान और अर्धनग्न अवस्था में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Img

बेटे सुनील कुमार के मुताबिक, रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी मां मलोगरी को जितिया पर्व का प्रसाद देने घर पहुंचे थे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने और फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बाउंड्री के रास्ते घर के अंदर पहुंचे। अंदर जाने पर उनकी मां खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी मिलीं। इसके बाद दोस्त अरुण कुमार के जरिये तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सुनील कुमार ने बताया कि परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। बहन की शादी हो चुकी है और परिवार के सदस्य अन्य घर पर अलग-अलग रहते हैं। उनकी मां कभी इस घर तो कभी दूसरे स्थान पर रहती थीं। परिजन ने बताया कि जमीन को लेकर करीब 15 से 20 वर्षों से विवाद चला आ रहा था और इसी विवाद को लेकर कुछ लोगों पर संदेह जताया गया है। मामले में पुलिस को कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

Img

वही आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रवीकांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिजनों को घटनास्थल पर किसी वस्तु को नहीं छूने की सलाह दी गई, ताकि साक्ष्य सुरक्षित रहें। इसके बाद पुलिस फोर्स, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रवीकांत के मुताबिक, परिजनों ने पड़ोसी पक्ष के साथ लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद को घटना से जोड़ते हुए संदेह जताया है। उनके अनुसार, इस विवाद में पूर्व में एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, हाल के दिनों में किसी नए विवाद की जानकारी नहीं होने की बात कही गई है। घटना की सूचना पर सीओ रणधीर मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Img

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया है। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिले नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.