Sonbhadra News: ओबरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 9 से 10 घायल! दो की हालत गंभीर.
ओबरा की नई कॉलोनी खैरटिया में शुक्रवार दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हुई मारपीट में करीब 9- 10 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
sonbhadra
9:11 PM, Sep 12, 2026
Share:


मारपीट में घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी देते।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी खैरटिया में 11 सितंबर की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हुए हमले में दोनों पक्षों के करीब 9 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए चोपन सीएचसी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लाइची देवी और सुनील गुप्ता को लोढ़ी मेडिकल कॉलेज राबर्ट्सगंज से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, पहले पक्ष में लाइची देवी, धीरज गुप्ता, सुनील गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता और नारद मुनि गुप्ता शामिल थे। वहीं, दूसरे पक्ष में मुन्ना यादव, टिल्लू यादव, अशोक यादव और शिवकुमारी देवी बताए गए हैं। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें लगी हैं। पहले पक्ष के संतोष गुप्ता ने बताया कि विवाद की शुरुआत गाड़ी के रिपेयरिंग के पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले भी इसी वजह से उनके भाई सुनील गुप्ता के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें उनका हाथ टूट गया था। संतोष के अनुसार, डर के कारण सुनील ने तब परिवार को इस घटना की जानकारी नहीं दी थी। संतोष ने बताया कि 11 सितंबर को सुनील घर लौट रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। घर पहुंचकर सुनील ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग मामले को सुलझाने और समझौता कराने के लिए दूसरे पक्ष के घर पहुंचे। संतोष का आरोप है कि वहां पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी समेत अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके परिवार के करीब पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोढ़ी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लाइची देवी और सुनील गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वही सदर क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि न्यू कॉलोनी खैरटिया में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं और दो घायलों को वाराणसी रेफर किया गया है। मामले में नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



