मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news board examinations will start from february 18 80 centers are ready in the district

Sonbhadra News: 18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जिले में 80 केंद्र तैयार.

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि जनपद में परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और इस बार परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन माहौल में कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 80 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

sonbhadra

5:39 PM, Feb 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: 18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जिले में 80 केंद्र तैयार.
logo

नकल निवारण अध्यादेश लागू, जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने का दावा किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि जनपद में परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और इस बार परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन माहौल में कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 80 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं तथा आवश्यकता के अनुसार सादी उत्तर पुस्तिकाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। इस वर्ष जिले से 47,750 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग डेढ़ हजार अधिक हैं। परीक्षार्थियों की बढ़ी संख्या और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर इस बार तीन नए परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वॉइस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और 6 सचल दस्ते गठित किए गए हैं, जो परीक्षा के पहले दिन सुबह 6 बजे से ही विभिन्न रूटों पर भ्रमण करेंगे। सभी केंद्रों पर सेंटर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त की व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि जिले में कोई भी परीक्षा केंद्र संवेदनशील या अति संवेदनशील नहीं है। विद्यार्थियों को परीक्षा को उत्सव की तरह लेने और बिना तनाव के परीक्षा देने के लिए पिछले 15 दिनों से मार्गदर्शन व मनोवैज्ञानिक परामर्श भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नकल निवारण अध्यादेश लागू रहेगा और परीक्षा पूरी तरह शुचिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.