मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bodies of two youths who drowned in rihand reservoir recovered rescue operation successful after 30 hours

Sonbhadra News: रिहंद जलाशय में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, 30 घंटे बाद सफल हुआ रेस्क्यू अभियान.

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोटा बोट प्वाइंट पर रिहंद जलाशय में डूबे दोनों युवकों के शव लगभग 30 घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान पियूष सिंह और अंकित दास के रूप में हुई है। शक्तिनगर पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

sonbhadra

9:02 PM, Jun 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: रिहंद जलाशय में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, 30 घंटे बाद सफल हुआ रेस्क्यू अभियान.
logo

रिहंद जलाशय में रेस्क्यू अभियान के दौरान पानी में दिखाई दिया डूबे युवक का शव।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।

सोनभद्र।

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोटा बोट प्वाइंट पर नहाने के दौरान रिहंद जलाशय में डूबे दोनों युवकों के शव बुधवार को बरामद कर लिए गए। लगभग 30 घंटे से अधिक समय तक चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद शक्तिनगर पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के अथक प्रयास से दोनों शवों को जलाशय से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार 2 जून को कोटा बोट प्वाइंट पर नहाने गए दो युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए थे। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने दिन-रात लगातार रिहंद जलाशय में सर्च अभियान चलाया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पहले युवक पियूष सिंह (17-18 वर्ष) पुत्र मिथलेश सिंह निवासी कोटा बस्ती का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे युवक अंकित दास पुत्र उदय दास की तलाश देर शाम तक जारी रही।

विज्ञापन

Img

अंततः पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से शाम करीब 6:30 बजे उसका शव भी जलाशय से बरामद कर लिया गया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसे गुरुवार को कराया जाएगा। रेस्क्यू अभियान में कोटा बस्ती के लछमन मल्लाह और शिवशंकर मल्लाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने पुलिस के साथ मिलकर लगातार खोज अभियान में सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और गोताखोरों की मेहनत की सराहना की। दोनों युवकों की असमय मौत से कोटा बस्ती सहित पूरे शक्तिनगर क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से रिहंद जलाशय के खतरनाक और गहरे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा लोगों को जागरूक करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.