ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news body of 10 year old lallu who drowned in bichiyari river recovered chaos in the village due to the death of two in the accident

Sonbhadra News: बिछियारी नदी में डूबे 10 वर्षीय लल्लू का शव बरामद, हादसे में दो की मौत से गांव में कोहराम.

रजमिलान गांव के पास बिछियारी नदी में डूबे 10 वर्षीय लल्लू उर्फ राजू का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। मंगलवार को तेज बहाव में बालक को बचाने के प्रयास में 50 वर्षीय राजकुमार भी नदी में बह गए थे। राजकुमार का शव पहले ही बरामद हो चुका था, जबकि लल्लू की तलाश कई दिनों से जारी थी। गोताखोरों की मदद से शुक्रवार को कोचिला नदी से लल्लू का शव बरामद किया गया।

sonbhadra

6:26 PM, Aug 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: बिछियारी नदी में डूबे 10 वर्षीय लल्लू का शव बरामद, हादसे में दो की मौत से गांव में कोहराम.
logo

बीजपुर थाना परिसर और बिछियारी नदी में डूबे 10 वर्षीय लल्लू उर्फ राजू की तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

रजमिलान गांव के पास बिछियारी नदी में मंगलवार को तेज बहाव में डूबे 10 वर्षीय बालक लल्लू उर्फ राजू का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के शव मिलने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर गांव निवासी नीरज, समयलाल और 10 वर्षीय लल्लू उर्फ राजू बिछियारी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव में लल्लू बहने लगा। बालक को बचाने के लिए गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र बहादुर ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, नदी की तेज धारा के कारण राजकुमार और लल्लू दोनों बह गए। राजकुमार का शव पहले ही मिल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही बीजपुर पुलिस और ग्रामीणों ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया। कई दिनों तक तलाश के बाद शुक्रवार को गोताखोरों की मदद से लल्लू उर्फ राजू पुत्र जनकराज का शव भी बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि बिछियारी नदी से बहकर कोचिला नदी पहुंची शव को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही हादसे में दो लोगों की मौत से रजमिलान गांव में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.