Sonbhadra News: गांव के पास पेड़ पर लटका दिखा कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप.
बभनी थाना क्षेत्र के करमघट्टी गांव में सोमवार दोपहर 18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी बकरी चराने गए ग्रामीण ने दी, जिसके बाद प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बभनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
sonbhadra
6:58 PM, Sep 7, 2026
Share:


करमघट्टी में घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन सोमवार को एक युवती ने दोपहर में अपने दुपट्टे के सहारे चिलबिल के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी ।घटना की सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन सोमवार को करमघट्टी गांव निवासी दिलबरन कि 18 वर्षीय पुत्री फूलमती दोपहर अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर चिलबिल के पेड़ में अपने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।कुछ समय बीत जाने के बाद बकरी चरवाहा देखा तो तुरंत गांव वालों को घटना की सूचना दी।प्रधान ने बभनी थाना में सूचना दी।सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका की मां अपने रिश्तेदारी में पिंडारी गांव गई थी और पिता दिलबरन बैगा गांव में था घर पर कोई नहीं था ग्रामीणों में चर्चा हो रही है कि किन परिस्थिति में जान दी इस बावत प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी है शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए करवाई की जा रही है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



