ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news body of missing youth found dumped in bowli police engaged in investigation

Sonbhadra News: लापता युवक का शव बाउली में उतराया मिला, पुलिस जांच में जुटी.

अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में एक लापता युवक का शव बाउली में उतराया मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाउली से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

sonbhadra

6:41 PM, Nov 9, 2025

Share:

Sonbhadra News: लापता युवक का शव बाउली में उतराया मिला, पुलिस जांच में जुटी.
logo

युवक की फ़ाइल फोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में एक लापता युवक का शव बाउली में उतराया मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाउली से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान वार्ड 8 बल्लभभाई नगर निवासी 25 वर्षीय अत्रिलाल पुत्र स्वर्गीय रामनरेश भारती के रूप में हुई है। अत्रिलाल शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और सोशल मीडिया पर भी खोजने की गुहार लगाई थी। रविवार सुबह एक पड़ोसी ने शौच के दौरान बाउली में शव उतराया देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवक के परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो वे गहरे सदमे में हैं। अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अत्रिलाल की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.