मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bolero overturned after a horrific road accident two including the driver died two seriously injured

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसा के बाद बोलेरो पलटी, चालक समेत दो की मौत, दो गंभीर घायल।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के पास देर रात सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

12:39 PM, Jul 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसा के बाद बोलेरो पलटी, चालक समेत दो की मौत, दो गंभीर घायल।
logo

लोहरा सड़क हादसे में पलटी बोलेरो और हादसे में जान गंवाने वाले निकेश की फाइल फोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के समीप बुधवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर अजय शुक्ला की बहन को छोड़कर रॉबर्ट्सगंज लौट रहे थे। देर रात जब वाहन लोहरा गांव के समीप पहुंचा, तभी सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस हादसे में निकेश (25) पुत्र बाबूलाल, निवासी जयमोहनी, थाना पन्नूगंज तथा मुराहू (72) पुत्र अलियार, निवासी अमिलिया, थाना पन्नूगंज की मौत हो गई। बताया गया कि निकेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घायलों में अजय शुक्ला (22) पुत्र संतोष शुक्ला निवासी अमिलिया तथा अनिल देव पांडेय (28) पुत्र दयाशंकर पांडेय निवासी नरोत्तमपुर, थाना पन्नूगंज शामिल हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में वाहन का अनियंत्रित होना सामने आया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.