मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news both units of obra c thermal project closed 1320 mw power generation completely stopped

Sonbhadra News: ओबरा-सी तापीय परियोजना की दोनों इकाइयां बंद, 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप.

ओबरा-सी तापीय परियोजना से बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। 660-660 मेगावाट क्षमता वाली दोनों इकाइयां बंद होने से 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन शून्य पर पहुंच गया है। पहली यूनिट 9 जुलाई से डीसीएस (DCS) फेल होने के कारण बंद थी, जबकि दूसरी यूनिट रविवार दोपहर तकनीकी खराबी आने से बंद हो गई। दोनों इकाइयों के बंद होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और आपात कटौती की स्थिति बन गई

sonbhadra

12:24 PM, Jul 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा-सी तापीय परियोजना की दोनों इकाइयां बंद, 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप.
logo

ओबरा-सी तापीय परियोजना की दोनों इकाइयां बंद, 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश की ओबरा-सी तापीय परियोजना में बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। 660-660 मेगावाट क्षमता वाली इसकी दोनों उत्पादन इकाइयां बंद हो गई हैं, जिससे कुल 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन शून्य पर पहुंच गया है। इस स्थिति से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पर दबाव बढ़ने की आशंका है। परियोजना की पहली इकाई 9 जुलाई से डिस्ट्रिब्यूटेड कंट्रोल सिस्टम (DCS) में तकनीकी खराबी के कारण बंद थी। रविवार दोपहर दूसरी 660 मेगावाट इकाई में भी तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसे भी बंद करना पड़ा। दोनों इकाइयों के एक साथ बंद होने से ओबरा-सी परियोजना से बिजली उत्पादन पूरी तरह रुक गया है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि दोनों इकाइयों में आई तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए इंजीनियरों और विशेषज्ञों की टीम लगातार काम कर रही है। उत्पादन जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं, ताकि विद्युत आपूर्ति सामान्य हो सके। ओबरा-सी परियोजना उत्तर प्रदेश के बिजली उत्पादन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। 1320 मेगावाट उत्पादन ठप होने से राज्य के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग को वैकल्पिक स्रोतों से बिजली की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। परियोजना प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि तकनीकी खराबियां दूर होते ही दोनों इकाइयों को चरणबद्ध तरीके से फिर से चालू कर दिया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.