मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bounty smuggler s encounter with police reward of 25 000 announced on the accused

Sonbhadra News: इनामिया गोवंश तस्कर की पुलिस से मुठभेड़, आरोपी पर ₹25,000 का इनाम था घोषित.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। रविवार भोर करीब चार बजे खजूरी गांव अमवार मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के पास हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सूरज चंद्रवंशी (22) निवासी घिवहीँ, थाना विंढमगंज के रूप में हुई है।

sonbhadra

7:38 AM, Feb 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: इनामिया गोवंश तस्कर की पुलिस से मुठभेड़, आरोपी पर ₹25,000 का इनाम था घोषित.
logo

गोवंश तस्करी के मामले में वांछित बताया जा रहा आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सूरज चंद्रवंशी के बीच मुठभेड़ हुई। रविवार तड़के करीब चार बजे खजूरी गांव अमवार मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के पास हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। घायल बदमाश की पहचान 22 वर्षीय सूरज चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवहीँ गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया कि उस पर गोवंश तस्करी और गोवध के एक मामले में 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। वह इन मामलों में वांछित था। गोली लगने से घायल सूरज चंद्रवंशी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मुठभेड़ के समय क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कुमार राय और कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.