ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news brainstorming on accident prevention in the meeting of district road safety committee necessary instructions given to officials

Sonbhadra News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना रोकथाम पर मंथन, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश.

कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, ब्लैक स्पॉट पर संकेतक बोर्ड लगाने, रॉबर्ट्सगंज रेलवे ओवरब्रिज से बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था करने तथा सड़कों के किनारे बने गड्ढों की मरम्मत के निर्देश दिए गए।

sonbhadra

7:47 PM, Jul 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना रोकथाम पर मंथन, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश.
logo

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज से वर्षा का पानी सीधे सड़क पर गिरने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को प्रभावी पाइपलाइन के माध्यम से पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के किनारे बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद के सभी दुर्घटना बहुल (ब्लैक स्पॉट) स्थलों की पहचान कर वहां चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाने के लिए भी कहा, ताकि वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकें और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अपर जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, पुलिस विभाग तथा शिक्षा विभाग को संयुक्त रूप से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित यातायात जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए और विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ), जिला आबकारी अधिकारी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड शैलेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.