ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news broken drains become the cause of accidents in obra increased danger on the main road

Sonbhadra News: ओबरा में टूटी नालियां बनीं हादसों का कारण, मुख्य मार्ग पर बढ़ा खतरा.

ओबरा नगर के डिग्री कॉलेज से शारदा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर यादव बस्ती स्थित चौराहे के पास नालियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सड़क के दोनों किनारों पर टूटी नालियां और खुले गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। यह मार्ग खनन क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां भारी वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है।

sonbhadra

3:54 PM, Apr 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा में टूटी नालियां बनीं हादसों का कारण, मुख्य मार्ग पर बढ़ा खतरा.
logo

सड़क के दोनों किनारों पर टूटी नालियां और खुले गड्ढे दे रही दुर्घटना को दावत।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा नगर के डिग्री कॉलेज से शारदा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर यादव बस्ती स्थित खनन क्षेत्र को जोड़ने वाले चौराहे के पास नालियों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए गंभीर परेशानी और खतरे का कारण बन गई है। सड़क के दोनों किनारों पर नालियां जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग खनन क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण यहां दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। भारी वाहनों के दबाव से नालियों की स्थिति और खराब होती जा रही है। वहीं, यह इलाका घनी आबादी वाला है, जहां से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और स्थानीय नागरिक रोजाना गुजरते हैं। ऐसे में टूटी नालियां और खुले गड्ढे उनके लिए किसी खतरे से कम नहीं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सुरक्षा के नाम पर कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से पत्थर रख दिए गए हैं, जो न तो पर्याप्त हैं और न ही सुरक्षित माने जा सकते हैं। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब अंधेरे में गड्ढे नजर नहीं आते और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदार विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही है। यदि जल्द ही नालियों की मरम्मत और उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो यहां किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.