मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news brother beats brother in land dispute hand broken in attack with sticks

Sonbhadra News: जमीनी विवाद में भाई ने भाई को पीटा, लाठी-डंडे के हमले में हाथ टूटा.

सहगोड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का हाथ टूट गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

8:01 PM, Jul 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: जमीनी विवाद में भाई ने भाई को पीटा, लाठी-डंडे के हमले में हाथ टूटा.
logo

जमीनी विवाद में घायल गणेश प्रसाद बभनी थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी चोटें दिखाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर, पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के घघरी ग्राम पंचायत अंतर्गत सहगोड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। घायल ने बभनी थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित गणेश प्रसाद पुत्र जुगलकेश्वर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह वह अपने घर पर धान कूट रहे थे। इसी दौरान उनके भाई लालेश्वर ने उन्हें बुलाया और जमीन को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि लालेश्वर ने पास में रखा डंडा उठाकर गणेश प्रसाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गणेश प्रसाद का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चिकित्सकों ने फ्रैक्चर बताया है। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। घायल का कहना है कि वह दर्द के कारण हाथ तक नहीं उठा पा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, उनका भाई कई वर्षों से उनके हिस्से की जमीन पर खेती कर रहा है। इस वर्ष भी उसने उसी भूमि की जुताई कर दी थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पीड़ित ने बभनी थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.