ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news brother in law who came to intervene in wife s dispute in babhni was beaten up suffered serious head injury

Sonbhadra News: बभनी में पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे साले की पिटाई, सिर में आई गंभीर चोट.

बभनी के नधिरा गांव में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे साले की पिटाई। आरोप है कि जीजा ने कड़े से हमला कर तेज प्रताप के सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

sonbhadra

7:22 PM, Sep 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे साले की पिटाई, सिर में आई गंभीर चोट.
logo

मारपीट में घायल युवक, सिर पर पट्टी बंधी और हाथ में मोबाइल लिए सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने गए साले को जीजा ने पीट दिया। इस घटना में साले के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह नधिरा गांव के पतेरी टोला में मोबाइल को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। विवाद मारपीट में बदलने लगा, तो पत्नी के फुफेरे भाई तेज प्रताप वहां पहुंचे और उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। इससे गुस्साए जीजा संदीप ने हाथ में पहने कड़े से तेज प्रताप पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल तेज प्रताप ने बताया कि उनकी बुआ और फुफेरी बहन सोनम अपने पति संदीप के साथ उनके घर के पास ही रहती हैं। तेज प्रताप की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जीजा संदीप को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.