Sonbhadra News: बीएसए ने कस्तूरबा विद्यालय व एफएलएन प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बभनी एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने इंटर तक संचालित होने वाले विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वार्डेन रंजना यादव को आवश्यक निर्देश दिए।
sonbhadra
5:41 PM, Aug 7, 2026
Share:


बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने बभनी में कस्तूरबा विद्यालय व एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित ब्लाक संसाधन केंद्र बभनी पर चल रहे एफ एल एन प्रशिक्षण का अवलोकन किया। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित ब्लाक संसाधन केंद्र बभनी पर चल रहे बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान प्रशिक्षण का अवलोकन किया। कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बभनी अब इण्टर तक संचालित होना है, इसको लेकर वार्डेन को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही नवनिर्मित इण्टर कालेज के भवन का निरिक्षण किया और इस दौरान उन्होंने भोजनालय, डायनिंग हाल हॉस्टल, कक्षा कक्ष, शौचालय, विकलांग शौचालय, लैब, वाटर हार्वेस्टिंग आदि का निरिक्षण किए। निरिक्षण के बाद विद्यालय में तैनात वार्डेन रंजना यादव को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरिक्षण के बाद बभनी ब्लाक संसाधन केंद्र में चल रही पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान प्रशिक्षण का निरिक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को नियमित बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोरदेने को कहा साथ ही विद्यालय में नामांकन, बगैर आधार वाले बच्चों का भी नामांकन, गृह कार्य, समय-सारिणी, स्वच्छता और विद्यालय में बनने वाले एमडीएम का नियमानुसार पालन का निर्देश भी दिए।



