Sonbhadra News: सोनभद्र के 14 नेटवर्क विहीन गांवों में लगेंगे BSNL के 4G मोबाइल टॉवर, जल्द मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी.
सोनभद्र के 14 नेटवर्क विहीन गांवों में जल्द ही बीएसएनएल के 4G मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर टॉवर स्थापना का कार्य जल्द शुरू होगा। इससे रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी के हजारों ग्रामीणों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा मिलेगी। दूसरे चरण में दुद्धी और ओबरा के 10 अन्य गांवों को भी नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है।
sonbhadra
3:45 PM, Jul 18, 2026
Share:


जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने नेटवर्क विहीन गांवों में जल्द 4G मोबाइल टॉवर स्थापना का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
सोनभद्र के दूरदराज के क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही मोबाइल नेटवर्क की समस्या अब जल्द खत्म होने वाली है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर बीएसएनएल रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के 14 गांवों में 4G मोबाइल टॉवर स्थापित करेगा। टॉवर स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के कई गांवों में लोगों को मोबाइल नेटवर्क के लिए ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती है। अब इन गांवों में बेहतर मोबाइल और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होगी। पहले चरण में रॉबर्ट्सगंज तहसील के नगवां, दरमा, मड़कुरी, सांडसोत, घोरावल तहसील के ढोलो, सपही, अमिलीपोखर, मूर्तिया, देवगढ़ तथा दुद्धी तहसील के डूमा, जौराही, गंगहर, शिशवा और पतखिरना में 4G टॉवर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के लिए भी प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसमें दुद्धी के सोढ़ो, बिच्छी, कोटा, जोरकहू तथा ओबरा तहसील के पकरी, झरिया, कंधौरा, भरमहोरी, कनेहरा और बैरपुर में भी मोबाइल टॉवर स्थापित किए जाएंगे।



